ABC NEWS: कानपुर से अलीगढ़ बारात लेकर वापस जा रही बस शिवराजपुर के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास एक कार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई. गनीमत रही कि बस में बैठे सभी बाराती व चालक-परिचालक बाल-बाल बचे. मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर बस को हटवाया.
इंस्पेक्टर शिवराजपुर प्रदीप सिंह ने बताया कि रविवार को अलीगढ़ के थाना चंडौस के नगला कदम गांव से बारात कानपुर आई थी. जिसमें दो बसें पर बाराती आए थे. सोमवार सुबह विदा होने के बाद दोनों बसें एक साथ जा रहीं थीं. सुबह साढ़े सात बजे शिवराजपुर के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास एक कार को बचाने में बस अनियंत्रित होकर पास में बने डिवाइडर से टकरा गई. चालक की सूझबूझ से गनीमत रही कि किसी सवारी को चोट नही है. बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.
सूचना पर पुलिस ने जाकर चालक-परिचालक द्वारा क्रेन मंगाकर बस को किनारे कराया. कहीं कोई जाम की समस्या नहीं है.

