ABC NEWS: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम गेंदबाजों ने धांसू शुरुआत दी. पहले जसप्रीत बुमराह ने पारी की पहली ही बॉल पर पथुम निसंका को शिकार बनाया. इसके बाद दूसरे ओवर में मोहम्मद सिराज ने पहली ही बॉल पर दिमुथ करुणारत्ने को शिकार बनाया. इस तरह श्रीलंका ने शुरुआती 2 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिए. सिराज ने अपना तीसरा विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी है. उन्होंने चौथे ओवर की पहली बॉल पर कप्तान कुसल मेंडिस को क्लीन बोल्ड किया. यह श्रीलंका को 3 रनों पर चौथा बड़ा झटका रहा.
Siraj takes another and Sri Lanka are three down!
WHAT. A. START from #TeamIndia with the ball ??
Follow the match ▶️ https://t.co/rKxnidWn0v#CWC23 | #MenInBlue | #INDvSL pic.twitter.com/qiNRmLrSP6
— BCCI (@BCCI) November 2, 2023
भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 358 रनों का लक्ष्य दिया. भारत की ओर से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 92 और विराट कोहली ने 88 रन बनाए. श्रेयस के बल्ले से भी 82 रन निकले. श्रीलंकाई गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने पांच खिलाड़ियों को चलता किया.

