ABC NEWS: कानपुर में सिर्फ ईवीएम खराब होने या वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर हंगामा-बवाल नहीं हो रहा है. मतदान केंद्र पर वोटरों को भारी अव्यवस्थाओं का भी सामना करना पड़ रहा है. कर्नलगंज निवासी शिवशंकर ने बताया कि उनकी मां की उम्र 72 साल है. वह मां के साथ मतदान करने आए थे. मतदान केंद्र के भीतर तक गाड़ी नहीं जाने दी और मतदान केंद्र में व्हीलचेयर भी मौजूद नहीं थी.
इसके चलते वह मां यशोदा को गोद में लेकर मतदान केंद्र तक गए और उनका मतदान कराया. इसके बाद गोद में ही लेकर मतदान कराने के बाद गोद में ही लेकर बाहर निकले. मीडिया कर्मियों को फोटो वीडियो बनाते देख वहां पुलिस कर्मी हरकत में आए. तब पता चला कि व्हीलचेयर ही नहीं है. इसके बाद कुर्सी में बैठाकर उन्हें गेट के बाहर वाहन तक पहुंचाया गया.


