ABC NEWS: सुप्रीम कोर्ट से पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने द केरल स्टोरी पर लगे बैन को हटा दिया है. मालूम हो कि ममता सरकार ने आठ मई को आदेश जारी कर पश्चिम बंगाल में ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म को दिखाए जाने पर रोक लगा दी थी.
‘द केरल स्टोरी’ मामले में गुरुवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कानून का इस्तेमाल सार्वजनिक असहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए नहीं किया जा सकता है, वरना सभी फिल्मों को लेकर ऐसी ही स्थिति पैदा होगी. कोर्ट ने कहा कि कानून-व्यवस्था कायम रखना राज्य का कर्तव्य है. वहीं, कोर्ट में फिल्म के निर्माता ने कहा कि ‘द केरल स्टोरी’ को प्रमाणन प्रदान करने के खिलाफ किसी ने भी कोई सांविधिक अपील दायर नहीं की है.

