ABC NEWS: मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल को MP MLA कोर्ट ने सजा सुनाई है. उन पर 2000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. वर्ष 2012 में दिल्ली मेरठ शटल ट्रेन रोकने पर मुकदमे में ये सजा हुई है. जीआरपी ने राजेंद्र अग्रवाल और अन्य बीजेपी नेताओं पर मुकदमा दर्ज कराया था. सांसद राजेंद्र अग्रवाल सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करेंगे.
15 बरसों से लोकसभा सांसद
राजेंद्र अग्रवाल मेरठ लोकसभा सीट से पिछले 15 बरसों से सांसद हैं. 2009 से तीन बार मेरठ-हापुड़ निर्वाचन क्षेत्र पर उनका दबदबा देखा गया है. मुस्लिम बहुल लोकसभा सीट पर उन्होंने बीजेपी को शानदार जीत दिलाई है. अग्रवाल ने 2009 में बसपा के मलूक नागर को करीब 47 हजार वोटों से हराया था. जबकि 2014 में अग्रवाल ने बसपा के मोहम्मद शाहिद अखलाक को दो लाख 32 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी. 2019 में सपा-बसपा गठबंधन हुआ तो कांटे की लड़ाई थी, लेकिन हाजी याकूब कुरैशी को महज पांच हजार वोटों से मात देकर राजेंद्र अग्रवाल ने सीट बचा ली.

