ABC News: बिहार में सियासी घमासान के बीच नीतीश कुमार पटना में राबड़ी आवास पर पहुंचे हैं. नीतीश कुमार ने यहां पूर्व सीएम राबड़ी देवी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की है. कुछ देर पहले ही नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है. नीतीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा. इसके बाद वे राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से मिलने आए.
JD(U) MPs, MLAs want to quit BJP-led NDA alliance, says Nitish Kumar after his resignation
Read @ANI Story | https://t.co/ubgx64QGdP#JDU #NitishKumarQuits #BiharPoliticalCrisis #Bihar #BJP pic.twitter.com/n7gxVaIEpf
— ANI Digital (@ani_digital) August 9, 2022
पूर्व सीएम राबड़ी देवी से मुलाकात करने के बाद नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव एक अणे मार्ग पर नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे जहां दोनों की बैठक हुई. इस बैठक में नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता चुने गए. बैठक में कांग्रेस और वाम दल भी मौजूद रहे. आरजेडी सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ने आरजेडी नेता राबड़ी देवी से कहा कि 2017 में जो हुआ उसे भूल जाइए और एक नया अध्याय शुरू कीजिए. इससे पहले आज बिहार के सियासी संकट को लेकर बैठकों का दौर चला.
#BiharPoliticalCrisis | Let us forget what happened in 2017 and begin a new chapter, said JD (U) leader Nitish Kumar to RJD’s Tejashwi Yadav: RJD source pic.twitter.com/yy7mWgMcXu
— ANI (@ANI) August 9, 2022
सबसे पहले जेडीयू के सांसदों और विधायकों की बैठक हुई जिसमें नीतीश कुमार ने बीजेपी पर सहयोगियों को अपमानित करने और साजिश करके जेडीयू को कमजोर का आरोप लगाया. नीतीश कुमार ने बैठक के बाद बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का एलान किया. राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी के सभी सांसद और विधायक इस आम सहमति पर हैं कि हमें एनडीए छोड़ देना चाहिए. जदयू की आज हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं. उन्होंने ये भी कहा कि वे नीतीश कुमार को उनके फैसले में समर्थन देना जारी रखेंगे. सूत्रों के मुताबिक जदयू के कई विधायकों ने आज की बैठक में नीतीश कुमार से कहा कि बीजेपी के साथ गठबंधन ने उन्हें 2020 से कमजोर कर दिया है.
Bihar | Nitish Kumar along with RJD leader Tejashwi Yadav & Rabri Devi, today pic.twitter.com/EF3ZCydO1H
— ANI (@ANI) August 9, 2022
इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन की एक बैठक हुई, जिसमें भाकपा-माले और कांग्रेस के नेता शामिल थे. बैठक के बाद राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों, एमएलसी और राज्यसभा सांसद ने पार्टी नेता तेजस्वी यादव को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया और उनके समर्थन का दावा किया. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस और वाम दलों के विधायकों ने भी यादव को अपना समर्थन दिया है. राजद के नेतृत्व वाले विपक्ष ने कहा है कि वह जेडीयू और नीतीश कुमार का समर्थन करेगा.

