ABC NEWS: बिग बॉस ओटीटी 2 में इस वक्त फैमिली वीक चल रहा है. अब पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट के आने के बाद सोशल मीडिया का ट्रेंड कुछ बदला दिख रहा हैं. कंटेस्टेंट की जगह फिल्ममेकर का नाम ट्रेंड कर रहा है. लोगों ने कई सारी क्लिप्स और तस्वीरें पोस्ट की हैं. इनके साथ उनके लिए नेगेटिव कमेंट्स लिखे हैं. महेश मेल-फीमेल दोनों कंटेस्टेंट्स के साथ बड़े प्यार से मिले. हालांकि लड़कियों वाली फुटेज पर उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है. कई लोगों ने लिखा है कि फीमेल कंटेस्टेंट्स अनकंफर्टेबल हो रही थी.
बेबिका के हाथ में हाथ
रिऐलिटी शो बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स के परिवार के सदस्य पार्टिसिपेंट्स से मिलने आ रहे हैं. इसी क्रम में अब महेश भट्ट भी बेटी पूजा भट्ट के लिए आए. आकर उन्होंने सभी घरवालों से बात की. एलविश की हिम्मत की तारीफ की. अब सोशल मीडिया पर कई क्लिप्स वायरल हैं जिनमें लोग महेश भट्ट के लिए अपशब्द लिख रहे हैं. एक क्लिप में वह बेबिका हाथ पर अपना हाथ फेर रहे हैं. इस पर एक यूजर ने लिखा है, यह तो एकदम ठरकी है, शरम आनी चाहिए. नैशनल टेलिविजन पर यह सब क्यों कर रहा है, बेटी के सामने बेशरमी दिखा रहा है.
Man, he’s such a perv@rt, he should be ashamed.What is he doing on national television, acting shamelessly in front of your daughter ??#AbhishekMalhan #FukraInsaan #BBOTT2 #BiggBossOTT2 #ManishaRani #MaheshBhatt #AbhishekIsTheBoss #ElvishYadav pic.twitter.com/au4Z8bEFqH
— ➢ Iᴍᴍᴏʀᴛᴀʟ ? ? (@SavageBoyBunty) August 1, 2023
मनीषा के हाथ पर किस
एक और क्लिप में महेश भट्ट सभी कंटेस्टेंट्स के साथ बैठे हैं. वहां मनीषा को समझा रहे हैं. वह हौसला बढ़ाते-बढ़ाते मनीषा का हाथ पकड़ते हैं और किस कर लेते हैं. इसके साथ एक यूजर ने लिखा है, महेश भट्ट ने मनीषा के हाथ पर किस किया और इसे इतनी देर तक पकड़े रहे. मनीषा साफ तौर पर असहज दिख रही है. बहुत घटिया.
मनीषा से कहा मेरी आंखों में देखो
एक और क्लिप पर ट्रोलिंग हो रही है जिसमें मनीषा महेश के आते ही उनके पैर छूती हैं. वह भी पैर छूकर बोलते हैं मेरी आंखों में देखो। मनीषा अन्फंर्टेबल होती हैं तो वह बोलते हैं देक नहीं पा रही हैं. वह मनीषा के सिर पर हाथ फेरने लगते हैं. इस दौरान पूजा भट्ट का चेहरा कई बार दिखाया जाता है. ऐसी कई क्लिप्स और कोलाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

