ABC News: विभिन्न देशों का अध्ययन करने के बाद उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सोशल मीडिया पॉलिसी लागू कर दी गई है. इसमें सबसे खास यह है कि सरकारी कार्य या ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया का प्रयोग पुलिस अधिकारियों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

कांस्टेबल से लेकर आईपीएस अधिकारी तक यह प्रतिबंध लागू किया गया है. इसके अलावा वर्दी में रील बनाने चैटिंग करने या वर्दी में कार्य के समय बिना वजह फोटो डालने पर भी रोक लगाई गई है. उत्तर प्रदेश में यह पॉलिसी लागू करने से पहले विभिन्न संस्थाओं से न केवल रायशुमारी की गई, बल्कि राज्यों के साथ ही विभिन्न देशों कि सोशल मीडिया नियमावली का भी अध्ययन किया गया. डीजीपी उत्तर प्रदेश ने इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं. उन्होंने कहा है कि खासतौर से जिला स्तर पर भी गंभीरता से इसका पालन हो. पुलिस वालें जन शिकायतों का लाइव प्रसारण भी नहीं कर सकते हैं. जारी पॉलिसी में किसी की टिप्पणी पर ट्रोलिंग ना करने समेत सरकारी कार्य में पुलिस वाले सोशल मीडिया इस्तेमाल न करेने को कहा गया है. वीडियो रील गाना इत्यादि न बनाने समेत कोई भी पुलिस वाला विवादित ग्रुप नहीं ज्वॉइन कर सकता है. पुलिस वाले अब सोशल मीडिया में प्रोफेशनल डीपी ही इस्तेमाल कर सकते हैं. वरिष्ठ अफसर या सहकर्मी पर कमेंट भी नहीं कर सकते. पॉलिसी में सोशल मीडिया पर फॉलोबैक में भी सावधानी बरतने को कहा गया है. पुलिस कर्मी असलहों का प्रदर्शन भी नहीं कर सकते है. बिना सत्यापित कोई भी सूचना फॉरवर्ड नहीं कर सकते हैं. किसी पीड़ित का चेहरा या शिनाख्त नहीं दे सकते.

