ABC NEWS: लोकसभा चुनाव 2024 का रण शुरू हो चुका है। शुक्रवार सुबह 7 बजे से पहले चरण का मतदान हो रहा है, जिसमें देश की 102 सीटें दांव पर हैं. सुबह 9 बजे तक अरुणाचल प्रदेश में 6.44 फीसदी, सिक्किम में 7.90 फीसदी, मध्य प्रदेश में 15 फीसदी, महाराष्ट्र में 6.98 फीसदी, जम्मू और कश्मीर में 10.43 फीसदी, राजस्थान में 10.67 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 12.66 फीसदी, त्रिपुरा में 15.21 फीसदी, उत्तराखंड में 10.54 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 15.09 फीसदी मतदान हुआ है.
बाबा रामदेव और सद्गुरु ने किया मतदान
#WATCH | Tamil Nadu: Sadhguru Jaggi Vasudev casts his vote for the first phase of #LokSabhaElections2024 in Coimbatore. pic.twitter.com/VZ5A4FNXvT
— ANI (@ANI) April 19, 2024
योगगुरु बाबा रामदेव ने उत्तराखंड के हरिद्वार में मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला. इस दौरान उनके साथ पतंजलि आयुर्वेद के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण भी थे, उन्होंने भी मतदान किया. वहीं, तमिलनाडु के कोयंबटूर में सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने अपना वोट डाला.
21 राज्यों में 9 बजे तक हुई कितनी वोटिंग?
21 राज्यों की 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. पहले चरण के लिए जारी वोटिंग में 2 घंटे का आंकड़ा आ गया है.
1. पश्चिम बंगाल- 15.9%
2. मध्य प्रदेश- 14.12%
3. त्रिपुरा- 13.62
4. मेघालय-12.96
5. उत्तर प्रदेश-12.22
6. छत्तीसगढ़-12.02
7. असम- 11.15%
8. राजस्थान- 10.67
9. जम्मू-कश्मीर-10.43
10. उत्तराखंड- 10.41
11. मिजोरम-9.36
12. बिहार- 9.23
13. अंडमान-8.64
14. तमिलनाडु- 8.21
15. नगालैंड-7.79
16. मणिपुर-7.63
17. पुडुचेरी- 7.49
18. महाराष्ट्र- 6.98
19. सिक्किम-6.63
20 लक्षद्वीप-5.59
21. अरुणाचल प्रदेश- 4.95