ABC NEWS: पुतिन के सांसद सहित दो रूसी नागरिकों की रहस्यमयी मौत ने ओडिशा पुलिस को पहले ही हिला कर रख दिया है. इस बीच ओडिशा में एक और रूसी नागरिक की रहस्यमय मौत से यह डेथ मिस्ट्री बन गई है. मामले में सीआईडी राज्य पुलिस जांच कर रही है. जहाज में मुख्य अभियंता 50 वर्षीय रूसी नागरिक मंगलवार को पारादीप बंदरगाह पर मृत अवस्था पाए गए. मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. इससे पहले रूसी सांसद की हार्ट अटैक से मौत हुई थी. जबकि, दूसरे ने गम में आकर होटल की छत से कूदकर आत्महत्या कर दी थी.
पारादीप पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष पीएल हरनाध ने बताया कि पारादीप बंदरगाह पर लंगर डालने वाले जहाज में मुख्य अभियंता के रूप में काम कर रहे सर्गेई मिलियाकोव की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. हरनाध ने जहाज और चालक दल के अन्य सदस्यों के बारे में अधिक टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा, “जहाज के हेड ने हमें दिल का दौरा पड़ने से मिलीकोव की मौत के बारे में सूचित किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. उनके परिवार को सूचित किया जाएगा.”
10 दिन के भीतर तीसरी मौत से हड़कंप
मिलियाकोव की मौत ओडिशा के रायगढ़ जिले के एक होटल में रहस्यमय परिस्थितियों में दो रूसी नागरिकों की दो दिनों के अंतराल में मौत के लगभग 10 दिन बाद हुई है. जानकारी के मुताबिक, चार रूसी नागरिक रायगढ़ आए थे और 21 दिसंबर को साईं इंटरनेशनल होटल में चेक इन किया. 22 दिसंबर को इनमें से एक 61 वर्षीय पर्यटक व्लादिमीर बिडेनोव की कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी, जबकि 24 दिसंबर को एंटोव की छत से गिरकर मौत हो गई थी.
होटल में रहस्यमय मौत
रूसी सांसद बिडेनोव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने संकेत दिया कि दो मंजिला होटल की इमारत की छत से गिरने के बाद आंतरिक चोट से उनकी मृत्यु हो गई, जबकि बिडेनोव की मौत का कारण दिल का दौरा था.
सीबीसीआईडी जांचकर्ताओं पर उठ रहे सवाल
इस बीच मौतों की जांच कर रही सीआईडी ने सोमवार को एंटोव का स्मार्टफोन, लैपटॉप और पासपोर्ट जब्त किया. यह पहले से ही उन दो रूसियों के अवशेषों का नमूना ले चुका है. जिसने विवाद पैदा कर दिया है, क्योंकि मृत ईसाइयों को दफनाने की प्रक्रिया है। सीआईडी के एक अधिकारी ने कहा, “सीआईडी, पावेल के मोबाइल कॉल और ईमेल के बारे में विवरण जानने के लिए इंटरपोल की मदद ले सकती है.” सीआईडी अधिकारियों ने रायगड़ा टाउन पुलिस स्टेशन के सहायक उप निरीक्षक एसके सिंह से भी पूछताछ की, जो बिडेनोव की मृत्यु के बाद होटल का दौरा करने वाले पहले व्यक्ति थे. तीन एंबुलेंस चालकों से भी पूछताछ की जा चुकी है.
उधर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी रायगढ़ा एसपी से अगले चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगते हुए रहस्यमय मौतों में हस्तक्षेप किया है. एनएचआरसी ने बरहामपुर के मानवाधिकार कार्यकर्ता रवींद्र मिश्रा की एक याचिका के बाद रिपोर्ट मांगी है.

