अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर किया जाएगा, CM शिंदे ने किया ऐलान

News

ABC NEWS: पश्चिमी महाराष्ट्र के शहर अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर किया जाएगा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को अहमदनगर में इसकी घोषणा की. बता दें कि पिछले काफी समय से अहमदनगर का नाम बदलने की मांग हो रही थी. महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने दिसंबर 2022 में राज्य विधान परिषद को बताया था कि उन्होंने 18वीं सदी की मालवा रानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर पश्चिमी महाराष्ट्र के जिले अहमदनगर का नाम बदलकर पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी नगर करने के लिए जिला प्रशासन से एक प्रस्ताव मांगा है. अब इस प्रस्ताव पर मुहर लगती नजर आ रही है.

बता दें कि पिछले साल महाराष्ट्र की सत्ता में आने के बाद से शिंदे-भाजपा गठबंधन सरकार ने कुछ और शहरों के नाम भी बदले हैं. पिछले ही साल सरकार ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम क्रमशः छत्रपति संभाजी नगर और धाराशिव करने की मंजूरी दी थी. इसके बाद से ही भारतीय जनता पार्टी अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर करने की मांग कर रही थी.

जून में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर, भाजपा नेता गोपीचंद पाडलकर ने नाम बदलने की मांग की थी। पत्र में कहा गया था कि अहिल्याबाई होल्कर का जन्म अहमदनगर के चौंडी गांव में हुआ था और उनका “अहमदनगर कनेक्शन” था, इसलिए शहर का नाम उनके नाम पर किया जाना चाहिए. अहमदनगर महाराष्ट्र के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है.

जिले की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यह 240 ईसा पूर्व से शुरू होने वाले कुछ प्रमुख साम्राज्यों का हिस्सा रहा है. अहमदनगर को एक समय निजामशाही के नाम से भी जाना जाता था. 1486 में मलिक अहमद निजाम शाह बहमनी सल्तनत के प्रधानमंत्री बने और 1494 में उसने एक शहर की नींव रखी जिसका नाम उसने अपने नाम पर रखा: अहमदनगर.

खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट लगातार हासिल करने के लिए आप हमें  Facebook, Twitter, Instagram पर भी ज्वॉइन कर सकते हैं … Facebook-ABC News 24 x 7 , Twitter- Abcnews.media Instagramwww.abcnews.media

You can watch us on :  SITI-85,  DEN-157,  DIGIWAY-157


For more news you can login- www.abcnews.media