ABC NEWS: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या के राम कथा संग्रहालय में पहुंचे. कुछ ही देर में यहां राज्य कैबिनेट की बैठक शुरू होगी.
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath along with his cabinet colleagues, at Ram Katha Museum in Ayodhya
The state cabinet meeting will begin here shortly pic.twitter.com/icFQyIAXfF
— ANI (@ANI) November 9, 2023
कैबिनेट मंत्रियों के साथ इलेक्ट्रिक बस में सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ राज्य कैबिनेट की बैठक के लिए अयोध्या में राम कथा संग्रहालय पहुंचे. कैबिनेट मंत्रियों के साथ सीएम योगी ने इलेक्ट्रिक बस में बैठकर सफर किया
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath along with his cabinet colleagues, en route to Ram Katha Museum in Ayodhya for the state cabinet meeting pic.twitter.com/u9UGA8L6pJ
— ANI (@ANI) November 9, 2023
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम और मंत्री
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण स्थल पर पहुंचे.
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath along with his cabinet colleagues arrive at the Shri Ram Janmabhoomi Mandir construction site in Ayodhya pic.twitter.com/n8GADQnWxQ
— ANI (@ANI) November 9, 2023
क्यों चुनी गई 9 नवंबर की तारीख?
अयोध्या में योगी कैबिनेट की बैठक आयोजित करने के लिए खासतौर पर 9 नवंबर की तारीख चुनी गई है. क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 2019 में इसी तारीख को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने वाला फैसला सुनाया था. इसके अलावा 9 नवंबर 1989 को ही विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में राम मंदिर की पहली आधारशिला रखी थी.
अयोध्या में उत्तर प्रदेश की कैबिनेट बैठक को देखते हुए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है. आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) को भी तैनात किया गया है. सीएम योगी अयोध्या हेलीपैड से बस में सवार होकर ‘राम नगरी’ पहुंचे हैं. उनके साथ डिप्टी सीएम सीएम ब्रजेश पाठक समेत तमाम मंत्री मौजूद हैं.
बता दें कि इससे पहले वर्ष 2019 में कुंभ मेला के दौरान प्रयागराज में भी योगी कैबिनेट की बैठक हो चुकी है. तब मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने संगम में स्नान भी किया था. इसके अलावा वाराणसी में भी कैबिनेट की बैठक हो चुकी है.

