ABC NEWS: श्रद्धा वॉकर मामले में महरौली पुलिस को आफताब के फ्लैट की जांच से महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस को चापड़ और महिलाओं के कपड़े मिले हैं. माना जा रहा है कि ये कपड़े श्रद्धा के हैं। लेकिन अभी भी वारदात के दौरान पहने गये दोनों के कपड़ों का पता नहीं चल पाया है. जांच से जुड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आफताब से नए सबूतों के आधार पर कई बार पूछताछ हुई. अब वह नए खुलासे कर रहा है। पुलिस टीम शुक्रवार रात को आफताब को लेकर उके फ्लैट पर गई थी.
इस दौरान करीब चार घंटे तक गहनता से जांच करने के बाद टीम को स्टोर रूम के कोने से धारदार हथियार मिला. पुलिस अधिकारी ने बताया कि माना जा रहा है कि इसी हथियार से आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े किए थे. पुलिस इसे अहम सबूत मान कर चल रही है. टीम को एक कमरे से महिलाओं के कपड़े भी मिले हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि माना जा रहा है कि ये कपड़े श्रद्धा के होसकते हैं. पुलिस ने कपड़ों पर लगे टैग की सहायता से इसके खरीदने वाले तक जाने कीकोशिश कर रही है. साथ ही श्रद्धा के परिजनों को भी इन कपड़ों को दिखाया जाएगा.

आईपीडीआर के जरिए फोन में चलाए गये ऐप का भी पता करेगी पुलिस
महरौली पुलिस इस पूरी जांच के लिए वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों पर भरोसा कर रही है. आफताब का रहस्य खोलने के लिए पुलिस उसके आईपीडीआर (इंटरनेट प्रोटोकाल डिटेल रिकार्ड) की जानकारी लेगी.दरअसल, आफताब ने अपने फोन से कई एप को हटा दिया है. इसके अलावा गूगल एप पर भी अपने एकाउंट से भी इसे हटा दिया था. इसके माध्यम से पुलिस आफताब के फोन में चलने वाले एप एवं इंटरनेट के इस्तेमाल के बारे में पता करेगी. फिर नये सबूतों के आधार पर पुलिस आफताब से पूछताछ करेगी.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईपीडीआर के जरिए आफताब के छह माह की गतिविधियों कीजानकारी हासिल की जा रही है.
ओएलएक्स के जरिए फ्रिज भी बेचने की फिराक में था आफताब
आफताब ने दिल्ली पुलिस से बातचीत में कुछ अहम खुलासा किया है. आरोपी ने बताया कि वह फ्रिज सहित फ्लैट में मौजूद अन्य सामान ओएलएक्स पर बेचने वाला था. आफताब ने बताया कि श्रद्धा का दोस्त लक्ष्मण भी अक्सर उसे (आफताब को) फोन करता रहता था. फिर मुम्बई पुलिस श्रद्धा की तलाश कर रही थी. मुम्बई पुलिस कई बार उससे पूछताछ भीकर चुकी थी. इसलिए वह कोई ऐसी हरकत नहीं करना चाहता था ताकि किसी को शक न हो. वह सब मामला शांत होने पर फ्लैट पर सभी सामान आनलाइन बेचकर इलाका छोड़ कर जाने की योजना बनाई थी. आरोपी ने बताया कि वह इसके लिए पुराना फोन और फर्जी कागजों पर जारी सिम का उपयोग करता. आफताब के अनुसार उसे यह आशंका थी कि पुलिस कभी उसके तक पहुंच सकती है. इसलिए वह फर्जी कागजों पर जारी सिम कार्ड पर इंटरनेट के जरिए ओएलक्स एप डाउन लोड करता. फिर सभी सामान को बेचकर फोन एवं सिम को नष्ट कर देता. लेकिन इससे पहले कि वह ऐसा कर पाता पुलिस ने उसे दबोच लिया.

