ABC News: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब ने पुलिस को बताया है कि श्रद्धा के शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए उसने कई हथियारों का इस्तेमाल किया था. पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने 5 बड़े चाकू बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है.

पुलिस सूत्रों ने कहा कि फ्लैट से कई चाकू बरामद किए थे. ये चाकू बेहद धारदार हैं, जिनकी लंबाई करीब 5-6 इंच है, जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है. फॉरेंसिक टीम ही बता पाएगी कि क्या आफताब ने इन चाकुओं का इस्तेमाल श्रद्धा के शरीर को काटने के लिए किया था. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में आज आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट भी हो रहा है. श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की निदेशक दीपा वर्मा ने बताया कि पॉलीग्राफ टेस्ट चल रहा है, अभी और भी सेशन हो सकते हैं.

अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती. विशेषज्ञों की एक सामूहिक टीम तय करेगी कि नार्को टेस्ट कब किया जाएगा. वहीं, पुलिस अधिकारियों के अनुसार श्रद्धा का सिर मिलने की संभावना लगभग खत्म हो गई हैं. जबड़े का जो हिस्सा मिला है उसमें सिर्फ दांत मिले हैं. पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि श्रद्धा के सिर को जंगली जानवर खा गए हैं.

