ABC News: उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने जब चकरपुर मंडी का निरीक्षण किया, तो यहां पर जगह जगह फैली गंदगी, बजबजाती नालियां देखकर उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. हर तरफ गंदगी का आलम देखकर उन्होंने यहां पर मंडी सचिव से लेकर डीडीए को जमकर फटकार लगाई. मंडी निदेशक के तेवर देखकर यहां पर अधिकारियों में भी सन्नाटा पसरा रहा.
#कानपुर ➡️ कानपुर की चकरपुर मंडी में निदेशक का छापा। ➡️ गंदगी देख मंडी सचिव को लगाई फटकार। ➡️ डीडीए की कार्यशैली पर भी उठाए सवाल। ➡️ लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी। ➡️ सफाई में लापरवाही पर जताई नाराजगी। #Kanpur #ChakarpurMandi #BreakingNews #UPNews #abcnewsmedia https://t.co/ebHg5H2JcF
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) November 18, 2026
यूपी में चल रहे स्वच्छ मंडी शुभ मंडी अभियान के तहत उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को चकरपुर मंडी पहुंचे थे. निदेशक ने जब मंडी परिषद के अधिकारियों के साथ चकरपुर मंडी का जायजा लेना शुरू किया तो यहां पर जगह जगह फैली गंदगी के साथ बजबजाती नालियां मिलीं, उन्होंने जब नालियों की अपने सामने जांच कराई तो यह गंदगी से भरी मिलीं. इसके अलावा, मंडी में जगह-जगह गंदगी देखकर निदेशक का पारा चढ़ गया. उन्होंने मंडी सचिव से लेकर डीडीए को जमकर फटकार लगाई. निदेशक ने दोनों अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों को तो निलंबित कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि चकरपुर मंडी में साफ-सफाई की गंभीर समस्या है, जिसे जल्द दुरुस्त कराया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘स्वच्छ मंडी, शुभ मंडी’ अभियान लगातार जारी रहेगा. अभियान के तहत अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दंडित किया जाएगा. बताया गया कि दोनों अधिकारियों को नोटिस जारी कर दस दिन में व्यवस्थाएं सुधारने की मोहलत दी गई है. निर्धारित अवधि में सुधार नहीं होने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी. 28 नवंबर को निदेशालय की टीम मंडी की व्यवस्थाओं की दोबारा जांच करेगी.

