ABC News: कानपुर में पटकापुर में राधिका अपार्टमेंट में अग्निकांड के बाद लगातार दूसरे दिन केडीए ने सीलिंग की कार्रवाई की.

केडीए अधिकारियों ने मंगलवार को कर्नलगंज में प्लॉट नंबर 96/21, 96/15 पार्ट कर्नलगंज, 96/15 पार्ट कर्नलगंज, 98/220 बेकनगंज और प्लॉट नंबर 105/196 चमनगंज में अवैध निर्माणों को सील किया.

केडीए अधिकारियों का कहना है कि इसके अलावा कुछ अन्य भवनों को नोटिस जारी करते हुए सील करने के लिए चिंह्ति किया गया है. गौरतलब हो कि एक दिन पहले भी केडीए अधिकारियों ने चारे अवैध निर्माणों को सील किया था.

