ABC News: सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर कानपुर के विभिन्न हिस्सों में उत्साह, उमंग और उल्लास का वातावरण दिखाई दिया. सुबह से चल रही तैयारियों के बाद शाम को पूर्वांचल समाज की महिलाओं से लेकर पुरूष और बच्चे सभी नहर घाटों से लेकर पार्कों में बनाए गए आर्टिफिशियल घाटों की तरफ जाते हुए दिखाई दिए.
सिर पर छठ पूजा से जुड़ी सामग्री लेकर जहां पुरूष उत्साहित दिखे. वहीं, व्रती महिलाएं भी इस पूजा को लेकर काफी ज्यादा आस्थावान नजर आयीं. नहर घाटों पर पहुंचते ही पहले वेदियों का विधि विधान से पूजन किया गया. इसके बाद जैसे ही सूर्यदेव अस्ताचलगामी हुए, वैसे ही महिलाओं ने पानी में उतरकर भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर पुत्रों के दीर्घायु होने की कामना की.
पनकी, अरमापुर, कल्याणपुर, शास्त्रीनगर, लाजपतनगर से लेकर गंगा घाटों पर हर तरफ सिर्फ छठ पूजा के आस्थावानों की भीड़ नजर आयीं. यहां पर छठ पूजा के लिए आने वाले लोगों के लिए अलग अलग इंतजाम भी किए गए.
सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठी मैया का यहां पर विधि विधान से पूजन किया गया,, इस दौरान हर तरफ बजते लोकगीत पूर्वांचल जैसा नजारा पेश करते रहे.

