ABC News: कानपुर आए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक बार फिर सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने विपक्ष पर सड़कों पर रैम्पेज मचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग बांग्लादेश-नेपाल का उदाहरण दे रहे हैं, उनकी असलियत जनता जान चुकी है.
#कानपुर ➡️ कानपुर में डिप्टी CM बृजेश पाठक का बयान। ➡️ BJP तीसरी बार सरकार बनाएगी- पाठक। ➡️ राहुल गांधी और सपा पर साधा निशाना। ➡️ विपक्ष पर संविधान के अपमान का आरोप। ➡️ सपा पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप। #Kanpur @brajeshpathakup @BJP4UP @SamajwadiParty #abcnewsmedia https://t.co/eeoz0RIHrc
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) November 4, 2026
सीएसए में पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी और सपा संविधान को दरकिनार करने का कृत्य कर रहे हैं. इसके साथ ही वह संवैधानिक व्यवस्था में अव्यवस्था भी फैला रहे हैं. यही वजह है कि बीजेपी अब जनता के बीच जा रही है और इनकी सच्चाई को बता रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सपा कानून व्यवस्था को लगातार चुनौती दे रहे हैं, जिसकी वजह से जनता का भरोसा इन पर से उठ चुका है. डिप्टी सीएम ने कहा कि उनके पास सूचना है कि इस समय जेल में बंद गुंडे माफिया जश्न मना रहे हैं. इंतजार कर रहे हैं कि भईया की सरकार आएगी तो जेल से निकलकर फिर से अत्याचार करेंगे. उन्होंने कहा कि यूपी की सत्ता में आने का सपा का मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा और बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार यहां पर सरकार बनाएगी. अखिलेश के विधानसभा चुनाव न लड़ने के सवालों पर कहा कि यह तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं, इसलिए चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि सपा अपनी जमीन खो चुकी है.

