ABC News: चक्रवात अरनब के असर की वजह से यहां पर ठंडक का एहसास होने लगा है. सुबह से हवाओं के साथ रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा. बारिश और तेज हवाओं की वजह से 24 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है.

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन यह सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा. मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अर्नब के प्रभाव से कानपुर में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. कल भी इसी तरह का मौसम रहने पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि दो नवंबर से कानपुर मंडल में मौसम पूरी तरह से खुल जाएगा.

