ABC News: कानपुर में गोविंदनगर स्थित विद्यार्थी मार्केट में व्यापारियों के बीच हुए विवाद में पहुंचे भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी अचानक भड़क गए. दूसरे पक्ष के व्यापारी की तरफ से गाली गलौच की बात सुनने पर भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी भी तैश में आ गए और व्यापारियों की पंचायत में खुले आम कहा कि यदि किसी ने गाली बकी तो मुंह में जूता घुसेड़ देंगे. इतना बाराहां कौन हो गया कि जो गाली देगा.
#कानपुर ➡️ कानपुर: व्यापारी विवाद में भड़के BJP विधायक महेश त्रिवेदी। ➡️ पूर्व पदाधिकारियों पर करोड़ों के घोटाले का आरोप। ➡️ बोले- न्याय दबाने वालों को बख्शेंगे नहीं। ➡️ गाली-गलौज करने वालों को दी चेतावनी। ➡️ पूर्व विधायक अजय कपूर पर संरक्षण देने का आरोप। #kanpur #BreakingNews #upnews @MTrivediBJP #abcnewsmedia
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) October 27, 2026
बताया जा रहा है कि गोविंदनगर विद्यार्थी मार्केट में व्यापारियेां के देा गुट हैं. व्यापारियों का आरोप है कि संगठन के पूर्व अध्यक्ष बलदेव राज मल्होत्रा और पूर्व महामंत्री अजीत गुप्ता डबली दबाव की राजनीति कर रहे हैं. आरोप है डबली गुप्ता ने यहां पर गाली गलौच भी की. इस पर यहां पहुंचे विधायक महेश त्रिवेदी ने पहले तो हिंदू मुस्लिम की बात कहकर समझाया. इसके बाद बोले कि अगर किसी ने दबाने का प्रयास किया तो फिर “ऑपेरशन थियेटर” चालू हो जाएगा,पाप नही बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि जब प्रदेश का मुखिया पवित्र है तो सबको पवित्रता से काम करना पड़ेगा, पाप बढ़ने नही देंगे. यहीं पर मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि किसी के भी माई के लाल का हाथ हो, उसकी ऐसी की तैसी. पाप बढ़ने नहीं देंगे. विधायक का यह बयान अब काफी चर्चा बटोर रहा है.

