ABC News: कानपुर के बर्रा थानाक्षेत्र में जुएं का विरोध करना भाजपा नेता को भारी पड़ गया. आरोप है कि जुआरियों ने भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष से मारपीट गालीगलौच की. पुलिस से शिकायत करने के बाद भी जब आरोपियों के खिलाफ 24 घंटे बीत जाने के बाद भी एक्शन नहीं हुआ तो आक्रोश फैल गया.
#कानपुर ➡️ कानपुर: बर्रा थाने में BJP कार्यकर्ताओं का धरना ➡️ जुए के विरोध पर मंडल उपाध्यक्ष से विवाद ➡️ कार्रवाई न होने पर थाने पहुंचे कार्यकर्ता ➡️ 50 से ज्यादा कार्यकर्ता धरने पर बैठे ➡️ पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी ➡️ ACP अभिषेक कुमार राहुल भी मौके पर पहुंचे ➡️ ACP के सामने कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा पढ़ी #Kanpur #KanpurNews #upnews @kanpurnagarpol @Uppolice @BJP4UP #abcnewsmedia
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) October 25, 2026
इसके बाद भाजपा नेता स्थानीय लोगों के साथ बर्रा थाने में हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए. भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह का कहना है कि एच ब्लॉक पार्क में हो रहे जुए का उन्होंने विरोध किया था, जिस पर आरोपियों ने उनके और परिवार के साथ मारपीट की. बर्रा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह परिहार का आरोप है कि इसकी शिकायत एक दिन पहले की गई लेकिन बर्रा पुलिस ने आरोपियों पर एक्शन नहीं लिया. इसके बाद रविवार केा बर्रा थाने पहुंचे भाजपाईयों ने यहां पर हंगामा शुरू कर दिया और महिलाओं के साथ यहां पर धरने पर बैठ गए. सूचना पाकर मौके पर एसीपी नौबस्ता अभिषेक राहुल भी पहुंचे. इस पर भाजपा नेताओं ने यहां पर हनुमान चालीसा पढ़नी शुरू कर दी. एसीपी ने किसी तरह भाजपा नेताओं को शांत कराया.

