ABC News: कानपुर आए कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने अयोध्या में चुनाव लड़ने की चुनौतियों को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला है. अखिलेश का बिना नाम लिए कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि कुछ लोगजब यूपी के सीएम को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हैं, तो उन्हें हंसी आती है. उन्होंने कहा कि भाजपा अपने जिस कार्यकर्ता को अयोध्या से टिकट देगी, आप उससे हार जाओगे.

अखिलेश का बिना नाम लिए बोले कि अयोध्या से एक बार लड़कर तो दिखाओ. सपा मुखिया पर हमलावर होते कहा कि ये लोग पीडीए की बात करते हैं लेकिन जब यूपी में सपा की सरकार थी. तब उन्हें दलित, ओबीसी कहीं नजर नहीं आया. यहां तक की राज्यसभा के चुनाव में भी पीडीए गायब दिखा. उन्होेंने कहा कि 2027 में राष्ट्रवाद, सनातन, सेवा, सम्मान, सबका साथ सबका विश्वास और यूपी की कानून व्यवस्था जीतेगी और फिर से भाजपा की सरकार बनेगी. इससे पहले कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने यहां पर अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा की तरफ से आयोजित स्वर्णिम युगल दंपती सम्मान समारोह मेें शामिल हुए. यहां पर उन्होंने उन दंपत्तियों का सम्मान किया, जिनके विवाह के 50 वर्ष पूरे हो चुके हैं,, महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री महेश कुमार मिश्र समेत अन्य लोग यहां पर मौजूद रहे.

