ABC News: कानपुर में कचहरी के पास निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग बनकर तैयार हो चुकी है. इस मल्टीलेवल पार्किंग में 334 कार और 100 दो पहिया वाहन खड़े करने की सुविधा है. इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर में 11 दुकानें भी रखी गई हैं.

मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन खड़े होने से कचहरी और आसपास के इलाके में जाम की समस्या का हल निकल सकता है.नगर आयुक्त ने बुधवार को इसका जायजा लिया. बताया गया कि मल्टीलेबल पार्किंग में छत पर कैफेटेरिया की भी व्यवस्था है. सीएंडडीएस अधिकारियों ने बताया कि 15 दिनों में इसे नगर निगम हो हैंडओवर कर दिया जाएगा.

ई डिजिटल लाइब्रेरी में धीमे कार्य पर नाराजगी
इसके अलावा फूलबाग में निर्माणाधीन ई डिजिटल लाईब्रेरी का भी निरीक्षण किया गया. यहां पर कार्य काफी धीमा मिलने पर नाराजगी जाहिर की गई. नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्था मे0 इन्फार्मेटिक्स पब्लिसिंग लि. द्वारा निर्धारित समय-सीमा पर कार्य पूर्ण करने में पर्याप्त रूचि नही ली जा रही है. जिसके कारण अनावश्यक कार्य की अवधि बढ़ गयी है. ऐसे में यदि निर्धारित समयसीमा में सम्बन्धित संस्था द्वारा कार्य पूर्ण नही किया जाता है, तो इनके विरूद्ध काली सूची में डालने हेतु पत्रावली प्रस्तुत की जाये.

