ABC News: कानपुर में दो हजार से अधिक के ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों का विरोध जारी है. शुक्रवार को व्यापारियों ने सरसैयाघाट में UPI मशीनों का तर्पण कर विरोध जताया. व्यापारियों ने कहा कि दशहरा और दीपावली से पहले एमडीआर शुल्क लगाने से व्यापारियों पर इसका बड़ा असर पड़ेगा.
भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि जब तक एमडीआर शुल्क को वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.
विरोध प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने पितृपक्ष के मौके पर गंगा तट पर UPI साउंड बॉक्स और मशीनों का प्रतीकात्मक तर्पण कर विरोध जताया. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित एमडीआर शुल्क पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी लगेेगा, जिससे व्यापारी पर आर्थिक बोझ पड़ेगा

