ABC News: कानपुर में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने गुरूदेव चौराहे से आजाद नगर तक सीएम ग्रिड रोड का निरीक्षण किया. यहां पर कार्य प्रगति की जानकारी ली गई, इसके बाद नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को दिन-रात दोनो प्रहर में कार्य करते हुये निर्धारित समयसीमा में कार्य कराने के निर्देश दिए.

आजाद नगर चौराहे के पास अतिक्रमण के हटने के उपरान्त वहां पर फुटपाथ निर्माण के निर्देश दिए. नगर आयुक्त ने सभी कार्यों को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं. ऐसा न होने पर यहां पर काम कर रही कार्यदायी संस्था को काली सूची में डालने की कार्यवाही प्रस्तावित करने को कहा. इसके अलावा तपेश्वरी देवी मंदिर मार्ग का जायजा लिया.

जिसमें खत्री धर्मशाला से कनौडिया बिल्डिंग तक की सड़क को लेकर कहा कि अगर वह कार्ययोजना में नहीं है तो उसकी फाइल बनाकर दी जाए. इसके अलावा तपेश्वरी देवी मंदिर के मुख्य गेट से वैभव लक्ष्मी मंदिर होते हुए आगे तिराहे तक रेड स्टोन का कार्य कराने के निर्देश दिए. मंदिर के पीछे मलबा मिलने पर संबंधित पर 50 हजार का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए. इसी तरह लक्ष्मीपुरवा में सीवर और जलभराव की समस्या का भी जायजा लिया.

यहां पर बताया गया कि अफीम कोठी से लेकर पेट्रोल पंप के सामने स्थित चैंबर तक सफाई की गई, जिसके बाद पता चला कि इंटरनल सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है और मिट्टी भी धंस रही है. मैदान से लेकर पेट्रोल पंप तक सीवर लाइन बदलना जरूरी बताया गया,,, नगर आयुक्त ने यहां पर जलनिकासी में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

