ABC News: डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने मंगलवार को उर्सला और डफरिन अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान, स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा मरीजों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. दोनों ही अस्पतालों में संचालित मशीनों के बारे में भी यहां पर जानकारी जुटाई गई. किसी भी उपकरण के खराब होने की स्थिति में तत्काल मरम्मत अथवा आवश्यक कार्रवाई कराने के निर्देश दिए गए. जिलाधिकारी ने दोनों अस्पतालों के अधीक्षकों को निर्देशित किया कि अस्पताल में जिन व्यवस्थाओं में सुधार अथवा अतिरिक्त कार्य की आवश्यकता है, उनकी विस्तृत सूची तैयार कर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रस्तुत करें.

