ABC News: कानपुर में महापौर के बाद सांसद रमेश अवस्थी ने भी देर रात सीएम ग्रिड योजना की निर्माणाधीन सड़क का जायजा लिया. इस दौरान सांसद ने पाया कि जहां पर सड़क बन चुकी है, वहां पर अंधेरा छाया हुआ है, इसके अलावा रूट डायवर्जन के लिए संकेतक बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं.
जिसको लेकर सांसद ने नगर निगम अधिकारियों से लेकर ठेकेदार पर नाराजगी जताई. सांसद ने रूट डायवर्जन के बोर्ड लगाने से लेकर स्ट्रीट लाइट्स को सही करने के निर्देश दिए. इसके अलावा लोगो के घरों के बाहर हुए गड्ढों को तुरंत सही करने के साथ प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने को कहा.
सांसद ने सीएम ग्रिड वाली सड़क का काम तेज हो, इसको लेकर रात दिन काम करने को कहा है, उन्होंने कहा कि इसके बाद भी लापरवाही बरती गई तो ठेकेदार पर एक्शन लिया जाएगा.

