ABC News: कानपुर के नए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया. कानपुर के 59 वें जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने वाले महेंद्र सिंह तंवर ने यहां पर अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में जो बातें कहीं. उसमें सबसे ज्यादा जोर उन्होंने ‘अनुभव’ शब्द पर दिया है.

डीएम महेंद्र सिंह तंवर का कहना है कि जहां पर उनका काम नहीं होगा लेकिन उस फील्ड का उन्हें अनुभव होगा तो सभी के साथ बेहतर तालमेल के साथ काम किया जाएगा. सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि हर शहर की अपनी समस्या और समाधान होगा. ऐसे में सारे अनुभवों के साथ पेशेवर तरीके से समस्या का समाधान किया जाएगा. नगर निगम गाजियाबाद में नगर आयुक्त और गोरखपुर विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के रूप में तैनात रह चुके महेंद्र सिंह तंवर का डीएम के रूप में कानपुर तीसरा जिला है. विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि उसे पूरी तरह से निष्पक्ष तरीके से कराया जाएगा.

