ABC News: एआईएमआईएम प्रमुख असददुदीन ओवैसी के हमलों के बाद सपा विधायक मो. हसन रूमी ने पलटवार किया है. सपा विधायक ने ओवैसी को फासिस्ट सोच और जिन्ना वाली तहरीक का नेता बताया.
सपा विधायक मो. हसन रूमी ने कहा कि ओवैसी ने जब पहली बार जाजमऊ में अकील कंपाउंड आए थे, जिस परिवार के लिए उन्होंने ऐलान किया, आरोप लगाया कि उसे सरकार ने तबाह कर दिया. सपा विधायक ने कहा कि उस परिवार का हालचाल आज तक औवेसी ने नहीं पूछा. इसके बाद जीआईसी में जनसभा की थी तब उनकी पार्टी के प्रत्याशी को बहुत ही कम वोट मिले. उन्होंने कहा कि इस तरह की सोच वाला नेता हिंदुस्तानों के मुसलमानों का नहीं पसंद हैं. हिंदुस्तान के मुसलमानों को गांधीवादी और जौहरवादी सोच का भी बताया. सपा विधायक ने कहा कि सीएए एनआरसी को लेकर ओवैसी से समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाए लेकिन आज तक इस मामले में जो प्रभावित हुए. ओवैसी आज तक उनसे नहीं मिलने गए. सपा विधायक ने इस दौरान तेलंगाना में मस्जिदों के मामले को लेकर ओवैसी पर सवाल खड़े किए.

