ABC News: कानपुर में मेट्रो निर्माण कार्य में रोड़ा बने अवैध निर्माणों और जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. शनिवार बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्रा-छह इलाके में मेट्रो ट्रैक निर्माण कार्य में लंबे समय से बाधा बने एक अवैध कब्रिस्तान पर बाबा का बुलडोजर गरज उठा.

बताया गया कि बर्रा के ग्राम बरी में तीन हजार वर्ग मीटर जमीन पर कब्रिस्तान बना लिया गया था. भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध ढांचे को पूरी तरह जमींदोज कर सरकारी जमीन को खाली कराया गया. बताया जा रहा है कि बर्रा-छह स्थित सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए इस कब्रिस्तान के कारण कानपुर मेट्रो का निर्माण कार्य पिछले काफी समय से प्रभावित हो रहा था.

कहा जा रहा है कि केडीए की बर्रा के ग्राम बरी में तीन हजार वर्ग मीटर जमीन पर कब्रिस्तान बना लिया था. इसके बाद प्राधिकरण के जोन तीन के दस्ते ने शनिवार को सुबह पहुंच कर सरकारी जमीन पर बने कब्रिस्तान को हटा दिया. इस दौरान बुलडोजर से कच्चे व पक्के निर्माण गिरा दिए. शनिवार को पुलिस मिलने सुबह टीम लगाकर जमीन पर कब्जा ले लिया गया है. बताया गया कि यहां पर ग्रीन बेल्ट या पार्क के रूप में जमीन को विकसित किया जाएगा.

