ABC News: नगर निगम में ठेकेदारो के कॉकस के ऊपर लिए गए एक्शन के बाद भी ऐसा लग रहा है कि इसका कहीं कोई फर्क नहीं पड़ा है. इस बात का पता इसी से चलता है कि ठेकेदारों को टेंडर प्रोसेस में भाग न लेने को धमकाया जा रहा है. इसको लेकर एक शिकायत भी नगर आयुक्त के पास पहुंची है. कहा जा रहा है कि विभाग में गहरी पैठ रखने वाले सफेदपोश भी इस खेल के पीछे हैं. एक बड़े ठेकेदार को लेकर बताया जा रहा है कि इसकी शिकायत नगर निगम को मिली है.
नगर आयुक्त का कहना है कि शिकायत के बाद इसकी जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट में ऐसा आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर पुलिस कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी. शहर के विकास को प्रभावित करने के लिए जो भी डरा धमका रहा है, उस पर जांच के बाद एक्शन लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि वर्तमान में जो टेंडर निकाले गए हैं, उसमें प्रदेश के सभी ठेकेदारों को आमंत्रित किया गया है.
इसके अलावा, टेंडरों में अनियमितता बरतने के आरोप में शासन ने नगर निगम के दो अवर अभियंताओ केा निलंबित भी किया है. जेई बालेंद्र प्रताप सिंह और अमरदीप पर ठेकेदारों के रजिस्ट्रेशन में लापरवाही बरतने और विकास कार्यों में निगरानी न करने का आरोप था.

