ABC News: बिरहाना रोड स्थित नील वाली गली में बड़ा हादसा होते बच गया. कानपुर में लगातार हो रही बारिश के बाद नील वाली गली में एक पुराने जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया.
इस दौरान यहां पर मौजूद लोगों ने मकान के हिस्से के ढहने का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया.स्थानीय लोगों ने बताया कि जो मकान गिरा है, वह काफी जर्जर अवस्था में था. पिछले दिनों भी यहां पर कुछ ईंट गिरी थी, उसके बाद से ही सतर्कता बरती जा रही थी.
बताया गया कि पास मे ही बच्चो का स्कूल है. जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय गली में सन्नाटा पसरा था.स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहर के समय इस गली में काफी चहलपहल रहती है.
अगर दोपहर में हादसा होता तो मुश्किल खड़ी हो सकती थी,, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और नगर निगम में भी दी है.

