ABC News: कानपुर में गंगा बैराज के पास एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि हादसा गंगा बैराज के पास स्थित नत्थूपुरवा गांव के खेतों में हुआ. फिलहाल जो जानकारी मिली हैै, उसके मुताबिक, के मुताबिक, यह विमान गर्ग एवीएशन कंपनी का था, जिसका इस्तेमाल ट्रेनिंग के लिए किया जा रहा था. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है.
हादसे में एयरक्राफ्ट में मौजूद ट्रेनी पायलट कर्नाटक निवासी अभिषेक पुजारी और ट्रेनर गुजरात निवासी सचिन भाटिया की मौत हो गई. वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल जवानों के साथ पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई.
ग्रामीणों ने बताया कि अचानक एक तेज धमाका सुनाई दिया, जिसके बाद जब वह मौके पर आए तो एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ पड़ा था. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को हादसे की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस कश्मिनर रघुवीर लाल, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर डॉ विपिन ताड़ा, संकल्प शर्मा, सीएफओ दीपक शर्मा समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए.
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गर्ग एविशन का यह विमान साढ़े 11 बजे उड़ान भरा था. चार सीटर ट्रेनी एयरक्राफ्ट ट्विन इंजन वाला था. उन्होंने बताया कि ट्रेनर तो तीन हजार घंटे की उड़ान का अनुभव था. हादसे के बारे में डीजीसीए को सूचना दी गई है. फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार, यह एक टेक्नम प्लेन था, जो 2023 से उड़ान भर रहा था.
दो बार चक्कर लगाकर गिरा प्रशिक्षु विमान
गंगा बैराज के पास हुए ट्रेनी एयरक्राफ्ट हादसे को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि वह लोग अपने घरों में थे, जबकि कुछ लोग खेतों में थे. इसी दौरान ट्रेनी एयरक्राफ्ट ऊपर से जाता हुआ दिखाई दिया. ग्रामीणों का कहना है कि एयरक्राफ्ट ने करीब दो बार चक्कर लगाया, इसके बाद पीपल के पेड़ के पास अचानक धराशाई होकर गिर गया. तेज धमाके के साथ नीचे गिरे एयरक्राफ्ट की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई, वह लोग मौके पर पहुंच गए. कटरी शंकरपुर सराय निवासी सर्वेश ने बताया कि एयरक्राफ्ट उनके खेत में गिरा है. वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने एयरक्राफ्ट के पास सुरक्षा घेरा बनाकर ग्रामीणों को वहां पर आने से रोका.

