ABC News: सीएम योगी के सख्त तेवरों के बाद नगर निगम में ठेकेदारों की लगातार जांच जारी है. फिलहाल जांच पूरी होने तक ठेकेदारों के भुगतान रोक दिए गए हैं. ठेकेदारों की फाइलों की लगातार जांच होने से यहां पर हड़कंप मचा हुआ है.
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि जब तक जांच नहीं पूरी हो जाएगी, तब तक ठेकेदारों को कोई भी भुगतान नहीं होगा. उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी होगा, उस पर एक्शन लिया जाएगा, अगर सरकारी धन का नुकसान पाया जाता है तो संबंधित से उसकी वसूली भी की जाएगी. उन्होंने बताया कि प्लांट का रजिस्ट्रेशन करने वाली समिति को भी निरस्त कर दिया गया है. अब नए सिरे से समिति का गठन किया जाएगा, समिति को गठित करने के जो नियम हैं, उसका पालन किया जाएगा.इसके बाद पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से ठेकेदारों का इसमें रजिस्ट्रेशन किया जाएगा.

