ABC News: नगर निगम के ठेकों में सीएम योगी की सख्ती के बाद एक बार फिर वह पार्षद पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे, जिन्होंने महापौर और उनके बेटे के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. यह पांच पार्षद पुलिस आयुक्त को जब ज्ञापन देने पहुंचे तो उसे लेने से इनकार कर दिया. इससे पार्षद आक्रोशित नजर आए.
पार्षद पवन गुप्ता, लक्ष्मी कोरी, विकास जायसवाल, आलोक पांडेय और हरी स्वरूप तिवारी का कहना है कि सीएम योगी की सख्ती के बाद भी पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है, आरोप लगाया गया कि बीआईसी की जमीन पर महापौर पुत्र कब्जा किए गए हैं लेकिन पुलिस ने अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की.
उन्होंने कहा कि इसके पहले भी इसको लेकर वह लोग शिकायत कर चुके हैं. आरोप लगाया गया कि सरकरी भूमि पर कब्जा करने पर सीएम योगी के स्पष्ट आदेशों के बाद भी उसकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.

