ABC News: कानपुर मेें गंगा के जलस्तर पर उतार चढ़ाव का क्रम जारी है. दो दिनोें की गिरावट के बाद गंगा के जलस्तर में एक बार फिर से बढ़त जारी हो गई है. शनिवार को गंगा बैराज की अपस्ट्रीम पर 113.750 मीटर और डाउन स्ट्रीम पर 113.600 मीटर पर रहा. वहीं, शुक्लागंज गेज पर जलस्तर 112.360 मीटर पर रहा.
इन सबके बीच, गंगा बैराज से इस सीजन का सर्वाधिक डिस्चार्ज किया गया. शनिवार को बैराज से तीन लाख 10 हजार 422 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया. सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हरिद्वार से 91 हजार 127 क्यूसेक और नरोरा से एक लाख 34 हजार 584 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया. इस बीच, शनिवार सुबह कटरी से नाव से ग्वालटोली आने वाले स्कूली बच्चों को रोक दिया गया. इसके बाद जब यहां पर ग्रामीण जुटे तो सभी बच्चों को लाइफ जैकेट पहनाकर बोट से भेजा गया.यहां पर ग्रामीणों को गंगा के जलस्तर के बारे में बताते हुए बच्चों को पूरी सुरक्षा के साथ स्कूल भेजने को कहा गया .

