ABC News: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी है. गॉल टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर और लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने इतिहास रच दिया है. रवींद्र जडेजा ने अपना नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज करा लिया है. दरअसल, रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के तीसरे दिन दो विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में विकटों का तिहरा शतक लगा दिया है. रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में अब अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं. रवींद्र जडेजा ने गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (80 रन), ऑलराउंडर केशरा नुवांथा (2 रन) और सोनल दिनुशा (100 रन) को पवेलियन लौटाया.

रवींद्र जडेजा ने इसी के साथ ही न्यूजीलैंड के महान लेफ्ट आर्म स्पिनर डैनियल विटोरी के स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली है. 37 साल के रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 4,000 रन पहले ही पूरे कर चुके हैं. रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 4108 रन बनाने के अलावा 351 विकेट भी झटके हैं. रवींद्र जडेजा अब टेस्ट क्रिकेट में 4,000 या उससे ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ 350 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले इतिहास के सिर्फ दूसरे लेफ्ट आर्म स्पिनर बन गए हैं. रवींद्र जडेजा के अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर डैनियल विटोरी ने टेस्ट क्रिकेट में 4531 रन बनाने के अलावा 362 विकेट झटके हैं.

टेस्ट क्रिकेट में 4000+ रन और 350+ विकेट
डैनियल विटोरी (न्यूजीलैंड) – 4531 रन और 362 विकेट
रवींद्र जडेजा (भारत) – 4108 रन और 351 विकेट
टेस्ट में 4000+ रन बनाने और 350+ विकेट लेने वाले सभी क्रिकेटर्स
कपिल देव (भारत) – 5248 रन और 434 विकेट
इयान बॉथम (इंग्लैंड) – 5200 रन और 383 विकेट
डैनियल विटोरी (न्यूजीलैंड) – 4531 रन और 362 विकेट
रवींद्र जडेजा (भारत) – 4108 रन और 351 विकेट
टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड
टेस्ट मैच खेले – 90
बल्ले से कुल रन बनाए – 4108
गेंद से कुल विकेट्स झटके – 351
कपिल देव के एलीट क्लब में हुई एंट्री
रवींद्र जडेजा इसके अलावा इतिहास के चौथे ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने 4000 या उससे ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं और कम से कम 350 विकेट लिए हैं. भारतीय पारी के दौरान 13 रन बनाने के बाद रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका की पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए धनंजय डी सिल्वा (80 रन), केशरा नुवांथा (2 रन) और सोनल दिनुशा (100 रन) के विकेट लिए. इस खास लिस्ट में उनके अलावा सिर्फ कपिल देव, इयान बॉथम और डेनियल विटोरी शामिल हैं. इन चार ऑलराउंडर्स में रवींद्र जडेजा अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 100 से कम टेस्ट मैच खेले हैं. कपिल देव 131 टेस्ट मैचों में 5,248 रन और 434 विकेट के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे हैं. कपिल देव के बाद इंग्लैंड के इयान बॉथम हैं, जिन्होंने 5,200 रन बनाए और 383 विकेट लिए हैं. न्यूजीलैंड के डैनियल विटोरी 4,530 रन और 362 विकेट के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.

