ABC News: विश्व अंगदान दिवस पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 51 लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया,,,, यहां पर युग दधीचि देहदान संस्थान के संयोजक मनोज सेंगर ने सभी लोगों को अंगदान की शपथ दिलाई. इस दौरान शपथ लेने वाले लोगों को भारत सरकार की संस्था नोटो से दिए गए प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए.
युग दधीचि देहदान संस्था के संयोजक मनोज सेंगर ने बताया कि यह व्यवस्था पहली बार कानपुर में लागू की गई, जिसमें आधार कार्ड का नंबर अपलोड करते हुए कुछ जानकारियां प्रदान की जाती हैं, इसके बाद एक ओटीपी आता है, यह ओटीपी डालते ही तुरंत प्रमाण पत्र आ जाता है.
यहां पर जिन लोगों ने अंगदान की शपथ ली, उसमें विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव महाना, व्यापारी शेष नारायण त्रिवेदी, मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जन डॉ मनीष सिंह, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. युवराज गुलाटी, शिक्षाविद डॉ. प्रदीप दीक्षित आदि शामिल रहे. यहां पर अंगदान को लेकर जागरूकता भी फैलाई गई.

