ABC News: कानपुर में एफएसडीए की टीम ने आज फूड सेफ्टी वैन के माध्यम से मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान के तरीकों का प्रदर्शन और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. फूड सेफ्टी वैन के माध्यम से यहां पर लोगों को यह बताया गया कि किस तरह आयोडीन टिंचर की मदद से कुछ खास खाद्य पदार्थों में वह मिलावट का पता कर सकते हैं.
इस दौरान यहां पर दाल, खोए, चाय की पत्ती में मिलावट और उसकी शुद्धता परखने का लाइव प्रदर्शन कर दिखाया गया. इस जागरूकता कार्यक्रम में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के अलावा होटल रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल हुए. डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कानपुर में लगातार अभियान चल रहा है लेकिन जनता को भी जागरूक और शिक्षित होने की जरूरत है, जिसकी वजह से यह आयोजन किया गया है.
उन्होंन कहा कि पनीर, मिठाई, दाल में रंग, पॉलिश आदि की जानकारी आयोडीन के जरिए की जा सकती है. मिलावट होने पर खाद्य पदार्थों का रंग बदलेगा, शुद्धता के मामले में आयोडीन अपने ही रंग में मौजूद रहेगी. होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष से भी कहा कि वह अपने सदस्यों को इस जांच के लिए प्रेरित करें कि जिससे भी वह रॉ मैटीरियल लेते हैं, तो उसकी गुणवत्ता को वह खुद परख सकें.

