ABC News: कानपुर में श्रमायुक्त सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को लेबर कमिश्नर दफ्तर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया. यहां पर श्रम विभाग के अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के साथ ही शासन की योजनाओं को लेकर भी उन्होंने बातचीत की.
एबीसी न्यूज से बातचीत में श्रमायुक्त सौम्या अग्रवाल ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप योजनाओं को लागू कर उनका लाभ श्रमिकों को दिलाना प्राथमिकता होगी. इकसे अलावा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए भी बेहतर योजना लाने पर उन्होंने बल दिया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में असंगठित क्षेत्र के श्रमिको के लिए बेहतर योजना लाने पर फोकस रहेगा.
वहीं, श्रमिका कॉलोनियों के मालिकाना हक के सवाल पर कहा कि इसको लेकर जो भी अभिलेख हैं, उनका अध्ययन करना जरूरी है. अभिलेखों का अध्ययन करने के बाद श्रमिकों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर होगा, जिससे शहर का भी सर्वांगीण विकास हो सके.

