ABC News: लोकसभा में बुधवार (28 जुलाई) को एंटी पेपर लीक विधेय ध्वनि मत से पारित हो गया. हालांकि, इस दौरान सदन में भारी हंगामा देखने को मिला. इसके कुछ देर बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के इंदिरा भवन में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया. राहुल गांधी ने इस दौरान कई बातों को रखा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

इस दौरान उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया. उन्होंने मुझे बताया कि मैंने अमित शाह पर कुछ बोला, मैनें कहा कि जो भी छात्रों के साथ बर्बरता की गई, उसके लिए अमित शाह जिम्मेदार हैं. इसीलिए मुझे नहीं बोलने दिया गया. मुझसे ये आश्वासन दिया गया कि मैं अगर माफी मांग लूं तो मैं अपना संबोधन जारी रख सकता हूं. मैं कभी भी भाजपा और आरएसएस वालों से माफी नहीं मांगूंगा. ये उनको समझना चाहिए. आगे उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष होने के नाते ये मेरी जिम्मेदारी है कि देश की समस्याओं पर बोलूं. और इस समय सबसे बड़ी समस्या छात्रों पर हुई बर्बरता है. मैं इस पर बोलूंगा. वहां, छात्रों को डंडों से मारा गया वो भी उन डंडों में कीलें लगाई गई थीं. उनको कहां ये आइडिया आया. कई वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस वालों ने लड़कियों को और बच्चों को मारा. आगे उन्होंने कहा कि अब सवाल ये उठता है कि जो भी कार्रवाई पुलिस करती है, जो गृह मंत्रालय से जुड़े होते हैं या वहां रिपोर्ट करते हैं. उन्हें गृह मंत्री के आदेश की जरूरत पड़ती है. मैनें खुद देखा है कि अमित शाह पुलिस अधिकारियों को फोन कर रहे थे, अफसर खुद फोन पर बोले अमित शाह जी. मैनें देखा कि मंत्री जितेंद्र सिंह को अमित शाह का लगातार फोन आ रहा था. इसका मतलब है कि उन्हें पता था कि उस दिन वहां छात्रों के साथ क्या हो रहा था.

राहुल गांधी ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन से शूट किया गया. पैलेट शूट करने का आदेश गृहमंत्रालय की ओर से दिया जाता है. दिल्ली पुलिस खुद केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती है. ऐसे में इसकी जिम्मेदारी भी MHA की होती है. राहुल गांधी ने कहा कि हमको जानना है कि आखिर पैलेट गन की परमिशन किसने दी. उन्होंने कहा कि मैनें घायल छात्रों को लेकर AIIMS का सर्टिफिकेट देखा है. मुझे संसद में बोलने नहीं दिया गया. बार-बार सदन में टोका गया. छात्रों पर हुए लाठी चार्ज और गोली चलाने के लिए देश के के गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं. राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह को हटाया जाना चाहिए.

