ABC News: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की. यह मुलाकात करीब तीन घंटे चली. मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उनकी जेपी नड्डा के साथ बैठक अच्छी रही और उन्होंने हमारी सारी बातें भी सुनीं. सीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा को अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा. जिसमें मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है.
आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 AM से ही हमारी बातचीत जारी है।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 20, 2026
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई। उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा लगभग 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई।
मैंने… pic.twitter.com/HLCl20RBSp
इस मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हुए कहा कि ‘आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 AM से ही हमारी बातचीत जारी है. सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई. उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा करीब 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई.’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने धरने को समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद करें.’
🚨#ImportantAnnouncement: @AshutoshRanka and I have been at J.P. Nadda’s residence since 12 noon. The demands have been conveyed, including immediate resignation/sacking of Dharmendra Pradhan.
— Saurav Das (@SauravDassss) July 20, 2026
The Minister assured us he will discuss this at the appropriate level. However, no… pic.twitter.com/vzLluczbkV
वहीं, सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘आशुतोष रांका और मैं दोपहर 12 बजे से जेपी नड्डा के घर पर हैं. हमने अपनी मांगें बता दी हैं, जिनमें धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा या उन्हें पद से हटाना शामिल है. उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है कि वे इस मामले पर सही स्तर पर बातचीत करेंगे. हालांकि, अभी तक कोई पक्का वादा नहीं किया गया है. जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी चैन से नहीं बैठेंगे!’
धरना खत्म करने के लिए सीजेपी की तीन शर्तें
– शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें या उन्हें पद से हटाया जाए.
– सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर आने की अनुमति दी जाए और उनका अनशन खत्म कराया जाए.
– नीट परीक्षा देने वाले जिन छात्रों ने आत्महत्या की है, उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए.
दिल्ली पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील करती है। सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करें । किसी भी गैर-कानूनी या हिंसक गतिविधि में शामिल न हों और ड्यूटी पर तैनात… pic.twitter.com/kfqh2gaTbI
— Delhi Police (@DelhiPolice) July 20, 2026
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से सहयोग की अपील की
दिल्ली पुलिस की तरफ से एक्स पोस्ट में लिखा गया, “दिल्ली पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील करती है. सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करें. किसी भी गैर-कानूनी या हिंसक गतिविधि में शामिल न हों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए कानूनी निर्देशों का पालन करें. जनता को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अफवाहों, गलत जानकारी या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं. नागरिकों से अनुरोध है कि वे जानकारी के विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करें और शांति, सद्भाव व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें.”

