ABC News: गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. महमूदपुरा में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में भयानक आग लग गई, जिसमें झुलसकर 8 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसे की खबर मिलते ही मेयर और म्युनिसिपल कमिश्नर वहां पहुंचे. हादसे के बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं.
🔸અમદાવાદમાં ફટાકડાની ફેક્ટરીમાં લાગી ભયંકર આગ
— DD News Gujarati (@DDNewsGujarati) July 18, 2026
🔸ટેલેન્ટ નામની ફટાકડાની ફેક્ટરીમાં જીવલેણ દુર્ઘટના#ahmedabadfire #fire #FIRE pic.twitter.com/PDH3Id31Fa
रिपोर्ट्स के अनुसार, अहमदाबाद में महमदपुरा स्थित टैलेंट पटाखा फैक्टरी में आग लगी, इसके बाद फैक्टरी में रखे विस्फोटक से धमाके होने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पटाखा फैक्टरी में आग लगने के बाद धुएं का गुबार कई सौ मीटर ऊपर तक गया, जिसे कुछ किलोमीटर दूर से भी देखा गया. इस फैक्टरी में आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. यह हादसा रामोल-गात्राड रोड पर मौजूद फैक्टरी में हुआ. वहीं, इसकी सूचना पर दमकल विभाग की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के साथ राहत-बचाव में जुट गई.
Extremely saddened to hear about the loss of lives due to a mishap at a fireworks factory in Ahmedabad, Gujarat. My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. Praying for the speedy recovery of the injured. The local administration is providing all possible…
— PMO India (@PMOIndia) July 18, 2026
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है. पीएमओ के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट में लिखा गया, ‘दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दे रहा है. PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे’.

