ABC News: फिल्म धुरंधर में धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड सिंगर जैस्मिन सैंडलस एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. जैस्मीन सैंडलस ने दिल्ली में अपने मोस्ट अवेटेड ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ की ओपनिंग नाइट के दौरान एक दिल को छू लेने वाली घोषणा करके फैंस को सरप्राइज कर दिया. पंजाबी सिंगर ने बताया कि उनकी आधिकारिक तौर पर सगाई हो गई है, जिससे यह कॉन्सर्ट उनके फैंस के लिए एक यादगार शाम बन गई.
सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें जैस्मीन के होने वाले पति साथ में नजर आ रहे हैं. यहां पर डांस करते करते जैस्मिन सैंडलस अपनी अंगूठी फैंस के सामने फ्लॉन्ट करती दिखीं. इसी बीच जैस्मिन सैंडिल्स ने अपने मंगेतर शेखर चौधरी को स्टेज पर बुला लिया. इस दौरान जैस्मिन सैंडिल्स जमाने के सामने अपने मंगेतर पर प्यार लुटाती दिखीं, कभी जैस्मिन सैंडलस ने शेखर को अपने गले लगा लिया तो कभी वो उनका हाथ थाम बैठीं. अब जैस्मिन सैंडलस का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर वो शख्स कौन है जिसने जैस्मिन सैंडलस का दिल चुरा लिया और चोरीछिपे सगाई तक कर डाली. आपको बता दें कि शेखर चौधरी का फिल्मों और संगीत से कोई लेना-देना नहीं है. वो तो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. यही वजह है जो शेखर चौधरी के प्रोफेशन, एजुकेशनल बैकग्राउंड के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो पाई है. जैस्मिन सैंडलस का मंगेतर तो सोशल मीडिया से भी गायब है.

दिल्ली के कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने बड़े ही प्यार के साथ फैंस की मुलाकात शेखर चौधरी से करवाई. इस दौरान शेखर चौधरी के लिए जैस्मिन सैंडलस ने चिल्ला चिल्लाकर सबको बताया, दिस इज माई मैन… ये बात सुनकर जैस्मिन सैंडलस के सामने शेखर चौधरी शर्म के मारे लाल हो गए. इसी बीच जैस्मिन सैंडिल्स ने दौड़कर शेखर चौधरी को अपने गले लगा लिया. हालांकि एक बात साफ है कि शेखर चौधरी, जैस्मिन सैंडलस के साथ अक्सर साए की तरह रहते हैं. कई बार जैस्मिन सैंडलस की टीम के साथ शेखर चौधरी को देखा जा चुका है. इससे एक बात तो साफ होती है कि जैस्मिन सैंडलस ने एक आम आदमी को अपने हमसफर के तौर पर चुन लिया है.

