ABC News: ऋषभ पंत और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रिश्ते लगातार बिगड़ते हुए दिख रहे हैं. IPL 2026 में लखनऊ के खराब प्रदर्शन के बाद एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया गया था कि पंत ने फ्रेंचाइजी से खुद को कप्तानी से हटाने की रिक्वेस्ट की थी. लेकिन अब सामने आई रिपोर्ट में बताया गया कि पंत से कप्तानी छीनी गई थी.

बता दें कि पंत की कप्तानी वाली लखनऊ आईपीएल के 19वें सीजन में टेबल सबसे नीचे यानी 10वें पायदान पर रहकर एलिमिनेट हुई थी. पिछले यानी 2025 के सीजन में भी पंत की कप्तानी वाली लखनऊ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी. फ्रेंचाइजी के इस प्रदर्शन को देख कप्तान ऋषभ पंत पर लगातार उंगलियां उठ रही थीं. फाइनल मैच के 2 दिन पहले ही विकेटकीपर बल्लेबाज ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. लखनऊ मैनेजमेंट की तरफ से सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी साझा की गई थी.
🚨 MASSIVE UPDATE ON RISHABH PANT – RISHABH PANT DIDN'T QUIT, HE WAS REMOVED AS LSG CAPTAIN 🚨[Cric Blogger] pic.twitter.com/zn2URennzp
— Cricket Central (@CricketCentrl) June 22, 2026
अब उस स्टेटमेंट को लेकर सामने आई रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा हुआ है. सोशल मीडिया पर जारी किए गए लखनऊ सुपर जायंट्स के बयान में बताया गया है कि ऋषभ पंत ने खुद मैनेजमेंट के पास आकर कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है और मैनेजमेंट की तरफ से इस बात को स्वीकार कर लिया गया है. उन्होंने जो भी एक्सपीरियंस कप्तान के तौर पर टीम के साथ शेयर किया है वो बहुत ही कीमती है. अब इसको लेकर क्रिकब्लॉगर की एक रिपोर्ट सामने आ रही है जिसमें बताया गया है कि आईपीएल का सीजन खत्म होने के तुरंत बाद ही पंत को कप्तानी से हटाने का फैसला किया गया था.

उसी समय पंत को भी टीम छोड़ने का फैसला कर लिया था क्योंकि उन्हें अंडर वैल्यू फील हो रहा था. आईपीएल 2025 के ऑक्शन में ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 27 करोड़ में खरीदा था. वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे लेकिन उनका प्रदर्शन टीम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया. उन्होंने अब तक खेले 28 मैचों में 581 रन बनाए जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 135 का रहा है. उनकी कप्तानी में 2 सीजन खेलते हुए टीम बिखरी हुई सी नजर आई. इस सीजन टीम आखिरी नंबर पर रही है. अब पंत को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापसी कर सकते हैं और इसके लिए उन्होंने फ्रेंचाइजी से संपर्क किया है. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 139 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 136 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 33.60 की औसत और 146.79 के स्ट्राइक रेट से 3865 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं.

