ABC News: कानपुर में जून अंत या जुलाई में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर शुक्रवार से तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसकेा लेकर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने पूरे दलबल के साथ निरालानगर रेलवे मैदान का जायजा लिया.

इस दौरान बारिश होने की सूरत में क्या क्या उपाय किए जा सकते हैं, इसको लेकर भी मंथन किया गया. नगर आयुक्त को निरालानगर रेलवे मैदान के आसपास काफी ज्यादा अवैध कब्जे मिले, जिस पर जोन तीन और पांच के जोनल अधिकारियों को अतिक्रमण अभियान चलाने के निर्देश दिए गए. इसके अलावा पार्किंग के आसपास भी अवैध कब्जों को हटाया जाएगा.

नगर आयुक्त ने यह निर्देश भी दिए
– रेलवे ग्राउंड पर रखे पाइप हटाए जाएंगे.
– निरालानगर ग्राउंड के आसपास हटेंगी अवैध होर्डिंग
– गोविंदपुरी पुल से सचान चौराहा तक रास्ता होगा जगमग
– निरालानगर और आसपास आवारा जानवर पकड़े जाएंगे
– रेलवे ग्राउंड आने वाले सभी रास्तों को सुधारा जाएगा
– दीप तिराहा से साइड नंबर वन सड़क का होगा रेस्टोरेशन
– शहर के प्रवेश द्वारों को चमकाया जाएगा, गमले रखे जाएंगे
– फ्लाईओवर के अंडरपास होगी सफाई, हटेंगी झाड़ियां
– सड़क पर पड़ा मलबा हटेगा, यूजर चार्ज वसूला जाएगा
– बड़े नालों को बैरीकेडिंग लगाकर कवर किया जाएगा
– सिमरा गांव में सीओडी नाले में भी लगेगी बैरीकेडिंग

