ABC News: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में ओमान के तट के पास भारतीय जहाजों और नाविकों पर अमेरिकी सेना द्वारा किए गए जानलेवा हमलों ने भारत को झकझोर कर रख दिया है. अमेरिकी सेना के एक हमले में ‘एमटी सेट्टेबेलो’ नामक जहाज पर सवार तीन भारतीय नाविकों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान डेक कैडेट आदित्य शर्मा, इंजन फिटर शिवानंद चौरसिया और मुख्य इंजीनियर पटनाला सुरेश के रूप में हुई है. अमेरिकी सेना का आरोप था कि जहाज ने निर्देशों का पालन नहीं किया और वह ईरान से तेल ले जा रहा था.
#WATCH | Delhi | Three Indian seafarers have died in an attack on the Palau-flagged MT Settebello off the coast of Oman and near the Strait of Hormuz
— ANI (@ANI) June 11, 2026
MEA Spox Randhir Jaiswal says, "When this particular attack happened on Palau-flagged MT Settebello, we lodged a strong protest… pic.twitter.com/DVaiAoshzw
इस दर्दनाक घटना पर भारत सरकार ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है. भारत ने नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के प्रभारी (CDA) को तलब कर इस कायराना हमले के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पहला अवसर है जब भारत ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारतीय नाविकों वाले जहाज अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई का निशाना बने हैं. आठ जून को पलाऊ ध्वज वाले तेल टैंकर मैरिवेक्स पर अमेरिकी बलों की कार्रवाई हुई थी. जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार थे. इस घटना के बाद जहाज निष्क्रिय हो गया था, हालांकि सभी चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया. इसके बाद 10 जून को पलाऊ ध्वज वाले एक अन्य टैंकर सेटेबेलो पर हमला हुआ. जहाज पर सवार 24 भारतीय नाविकों में से तीन की मौत हो गई. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अंतर-मंत्रालयी मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत अपने समुद्री समुदाय की सुरक्षा और कल्याण को अत्यंत महत्व देता है. उन्होंने कहा कि सेटेबेलो पर हमले के बाद भारत ने अमेरिकी पक्ष के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया. उन्होंने बताया कि भारत में अमेरिकी प्रभारी राजदूत जेसन मीक्स को विदेश मंत्रालय तलब किया गया और उन्हें भारत की गहरी चिंता से अवगत कराया गया. साथ ही औपचारिक विरोध-पत्र भी सौंपा गया. जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं बंद होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत ने अमेरिका को स्पष्ट रूप से बताया है कि विवादों के समाधान का रास्ता संवाद और कूटनीति है. साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप होर्मुज जलडमरूमध्य से निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जानी चाहिए.
#WATCH | Delhi | Additional Secretary, Ministry of Ports, Shipping & Waterways, Mukesh Mangal says, "At present, 562 Indian seafarers are there on Indian flagged vessels, including 329 in the Persian Gulf region, west of Hormuz and 233 in the Gulf of Oman, east of Hormuz. There… pic.twitter.com/P4PKUWR3DB
— ANI (@ANI) June 11, 2026
उन्होंने कहा कि भारत ने अपने नागरिकों के जीवन, सुरक्षा और कल्याण को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट रूप से रखी है. विदेश मंत्रालय के अनुसार इन घटनाओं में शामिल तीनों जहाज विदेशी ध्वज वाले थे. इनमें से दो जहाज पलाऊ और एक गिनी-बिसाऊ के ध्वज के तहत संचालित हो रहा था. ये भारतीय स्वामित्व वाले जहाज नहीं थे. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सेटेबेलो और मैरिवेक्स पर कार्रवाई की पुष्टि की है, जबकि जलवीर पर कथित हमले को लेकर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है. पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने बताया कि जलवीर पर मौजूद नाविकों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि सेटेबेलो से शेष सभी 25 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. इनमें 21 भारतीय, दो पाकिस्तानी, एक रूसी और एक यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं. मुकेश मंगल ने बताया कि मृतक नाविकों के परिवारों को सीमैन वेलफेयर फंड सोसायटी की ओर से 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देने को कहा गया है. उन्होंने यह भी बताया कि खाड़ी क्षेत्र में 18 हजार से अधिक भारतीय नाविक मौजूद हैं. इनमें 13 भारतीय ध्वज वाले जहाजों पर तैनात 562 चालक दल के सदस्य शामिल हैं. इनमें से 329 होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में और 233 ओमान की खाड़ी में स्थित जहाजों पर कार्यरत हैं.

