ABC News: जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मामले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया सामने आयी है. अनंतनाग में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भरोसा दिलाया है कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हाल ही में उमर अब्दुल्ला से कहा था कि कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा जल्द पूरा होगा.
#WATCH | Anantnag, J&K: On Jammu & Kashmir statehood restoration demand, National Conference President, Farooq Abdullah, says, "… We not only want commercial activities but also the restoration of statehood in Kashmir, as promised. We are waiting for this commitment to be… pic.twitter.com/1oYxHBD34v
— ANI (@ANI) June 10, 2026
अब्दुल्ला ने कहा,’ हम सिर्फ कामकाज के नियम नहीं चाहते, बल्कि हम चाहते हैं कि राज्य का दर्जा वापस मिले. उन्होंने पूरी दुनिया से वादा किया है कि वे राज्य का दर्जा बहाल करेंगे और हम उसी का इंतजार कर रहे हैं.’ उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने हाल ही में इसे दोहराया था. अब्दुल्ला ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री ने उमर से कहा था कि मैं अपना वादा पूरा करूंगा.’ नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला ने भरोसा जताया कि यह वादा पूरा किया जाएगा और जम्मू-कश्मीर को समय आने पर राज्य का दर्जा वापस मिल जाएगा. अब्दुल्ला ने इस बात पर भी जोर दिया कि जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और प्रभावी शासन सुनिश्चित करने के लिए राज्य का दर्जा बहाल करना जरूरी है. अब्दुल्ला ने ईरान-अमेरिका मामले पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,’ मुझे उम्मीद है कि युद्ध जल्द खत्म होगा और दुनिया में शांति आएगी.’ POJK की स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए अब्दुल्ला ने कहा,’ पाकिस्तान के कब्जे वाले हमारे कश्मीर में लोग जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि वे समस्याएं हल हो जाएंगी ताकि वे शांति से रह सकें.’

