ABC News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 के छात्रों के लिए बड़ी जानकारी जारी की है. बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन प्रोसेस के लिए लॉन्च होने वाला ऑनलाइन पोर्टल फिलहाल होल्ड कर दिया है. पहले ये पोर्टल 29 मई 2026 से शुरू होना था, लेकिन अब इसे 1 जून 2026 से शुरू किया जाएगा. CBSE के मुताबिक, वेबसाइट और पोर्टल को तकनीकी रूप से और मजबूत बनाया जा रहा है ताकि छात्रों को अप्लाई करते समय किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े. बोर्ड ने कहा कि बड़ी संख्या में छात्रों के आवेदन आने की उम्मीद है, इसीलिए सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है.
Press Statement
— CBSE HQ (@cbseindia29) May 29, 2026
In order to ensure a transparent and glitch-free process for verification and re-evaluation of answer books of students who intend to submit their applications on the Post-Result Activities portal, it has been decided that the designated portal will now be…
सीबीएसई के अनुसार, यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया में उच्चतम मानकों और सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया जा सके. बोर्ड चाहता है कि छात्र बिना किसी तकनीकी समस्या के अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकें. अगर किसी छात्र को प्रक्रिया से जुड़ा कोई सवाल या समस्या हो, तो वे सीबीएसई की टेली-काउंसलिंग हेल्पलाइन 1800 11 8004 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र resultcbse2026@cbseshiksha.in ईमेल आईडी पर भी अपनी शिकायत या सवाल भेज सकते हैं. पूर्व में छात्रों और अभिभावकों की शिकायतों के बाद सीबीएसई ने पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं की फीस में भी बदलाव किया था. संशोधन के मुताबिक, स्कैन कॉपी प्राप्त करने और मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए छात्रों को प्रति विषय 100 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं, री-इवैल्यूएशन के लिए शुल्क प्रति प्रश्न के हिसाब से लिया जाएगा, जोकि 25 रुपये प्रति प्रश्न निर्धारित किया गया है. बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि अगर री-इवैल्यूएशन के बाद किसी छात्र के अंक बढ़ते हैं, तो उससे लिया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
क्यों लिया ये फैसला?
इस साल CBSE ने पहली बार डिजिटल ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम का इस्तेमाल किया है. इसी सिस्टम को लेकर कई छात्रों और अभिभावकों ने सवाल भी उठाए थे. कुछ छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में गड़बड़ी और तकनीकी समस्याओं की शिकायत की थी. इसके बाद शिक्षा मंत्रालय और CBSE ने मामले की समीक्षा की. बोर्ड ने साफ किया है कि री-इवैल्यूएशन पोर्टल कम से कम दो दिन तक खुला रहेगा, ताकि छात्र आसानी से आवेदन कर सकें. जिन छात्रों ने पहले से अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी मांगी थी, उन्हें डिजिटल माध्यम से कॉपियां मुहैया कराई जा रही हैं.

