ABC News: अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ केडीए का अभियान लगातार जारी है. गुरूवार को केडीए अधिकारियों ने बिनगवां मेें केडीए ने 10 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया.

केडीए के विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला की अगुवाई में बिनगवां में आराजी संख्या-70 तथा 71 में बनी अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया. यहां पर तीन बुलडोजर लगाकर 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग, बिजली के खम्भे, बाउन्ड्रीवाल, डिमार्केशन इत्यादि को पूर्णतः ध्वस्त कराया गया. केडीए अधिकारियों ने बताया कि जोन-3 में अन्य अवैध निर्माण तथा अवैध प्लाटिंग भी चिन्हित किये गये है, जिनके विरूद्ध ध्वस्तीकरण आदि की कार्यवाही निरन्तर की जायेगी

